20 घंटे के बाद मिली युवती की लाश, कल दोपहर केलो पूल से मारी थी छलांग.. पढ़ें खबर…!!

शेयर करें...

रायगढ़// केलो नदी में युवती के छलांग मारने के 20 घंटे तक चली पुलिस और गोताखोर रेस्क्यू टीम की 20 घंटे की मशक्कत के बाद भी कुछ हाथ नही लगा वही आज सुबह ग्रामणो द्वारा बांझीनपाली के पास नदी में एक युवती की लाश देखा गया और जूटमिल पुलिस को सूचना दिया गया। वहीं मौके पर पुलिस की टीम पहुची और युवती का शव बरामद कर शिनाख्त किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवती का नाम राधिका चौहान पिता बाबूलाल चौहान है जो जूटमिल थाना के पीछे निवास करती थी। मौके पर पहुची पुलिस की टीम द्वारा मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Scroll to Top