एक्शन मूड में बिलासपुर वन विभाग, सागौन लकड़ी से बन रहे दरवाजे को छापा मार किया जब्त…

शेयर करें...

बिलासपुर(जे पी अग्रवाल)// बिलासपुर DFO के निर्देशन में वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए लाखो के प्रतिबंधित लकड़ियों को जब्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी शिक्षक के घर मे सागौन लकड़ी से बनाए जा रहे दरवाजे को जब्त करने की कार्रवाई जी गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल आज वन विभाग को सूचना मिली कि बेलतरा सर्किल के बिटकुली बिट के अन्तर्गत आने वाले सरगाढोही गांव में सागौन लकड़ी से दरवाजा अवैध रूप से बनाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद बिलासपुर वन मन्डलाधिकारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर अन्जोर सिंह उईके जो कि पेशे से शिक्षक है के घर मे छापेमार कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में सागौन के चीरे से दरवाजा बनाना पाया गया जिसे तत्काल जब्ती करते हुए कार्रवाई की गई। उक्त मामले में चीरान से निर्मित दरवाजा 2 नग एवं चीरान अनुमानित किमत 50,000 और 20,000 कीमत की बढ़ाई सामग्री को वन अधिनियम के तहत जप्त किया गया।

इस कार्रवाई में सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी बेलतरा, उप वन क्षेत्रपाल योगेश कोरी, दिलहरन मरावी वन रक्षक, राजा बघेल वन रक्षक सहित समस्त सुरक्षा श्रमिकों की भूमिका अहम रही।

Scroll to Top