SP डी. श्रवण के कुशल निर्देशन में लापता नाबालिग बच्चियों को 6 घंटे में ही किया गया सकुशल बरामद…

शेयर करें...

राजनांदगांव// अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम अरजण्कुंड से दोपहर में लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं के मामले में राजनांदगांव एसपी डी. श्रवण के निर्देश के बाद हरकत में आई अंबागढ़ चौकी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 6 घंटों की मशक्कत के बाद मोहला विकास खंड के एक गांव से नाबालिक तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

नाबालिक किशोरियों के अपने गांव से लापता होने की रिपोर्ट के बाद अंबागढ़ चौकी एसडीओपी घनश्याम कामडे, टी आई आशीर्वाद रहटगावरकर, एसआई श्याम ठावरे कि तीन टीम बच्चियो तक पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले का अभी खुलासा नहीं किया है पुलिस अफसरों ने बताया कि बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है जिन्हें थाना लाया जा रहा है। संपूर्ण विवेचना उपरांत लापता हुए बच्चियों के संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी।

Scroll to Top