शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कुल 2,114 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 1,801 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 11 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कोरोना मरीजों के जिलावार आंकड़े
रायपुर में आज फिर कोरोना मरीजों का आंकड़ा टूट गया है। राजधानी रायपुर से ज्यादा कोरोना मरीज आज कोरबा में मरीज मिले है। कोरबा में आज सर्वाधिक 259 केस मिले हैं, जबकि रायपुर में 231 मरीज मिले हैं। राजनांदगांव में 144, रायगढ़ में 137, जांजगीर में 128, बस्तर में 141 मरीज मिले हैं। वहीं अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग 72, बालोद 99, बेमेतरा 44, कवर्धा 63, धमतरी 61, बलौदाबाजार 38, महासमुंद 53, गरियाबंद 36, बिलासपुर 95, मुंगेली 40, सरगुजा 50, कोरिया 59, सूरजपुर 56, बलरामपुर 28, जशपुर 19, कोंडागांव 31, दंतेवाड़ा 72, सुकमा 37, कांकेर 65, बीजापुर में 50 मरीज मिले हैं।
आज 11 संक्रमित की हुई मौत
प्रदेश में आज हुई 11 संक्रमितों की मौत में दुर्ग में सर्वाधिक 4 मौत हुई है, वहीं रायपुर में 2, सरगुजा , जशपुर, कांकेर, धमतरी में 1-1 मौत हुई है।




You must be logged in to post a comment.