शेयर करें...
भिलाई/ एक 16 साल के लड़के का अपहरण कर लिया गया, घटना बीती रात राजनांदगांव के सोमनी थाना इलाके से उड़ता पंजाब नाम के ढाबे में हुई। ढाबा संचालक बलजीत सिंह सेठिया का बेटा ढाबे में मौजूद था। कुछ लोग एसयूवी में आए और उसे उठाकर साथ ले गए। घटना के बाद काफी देर तक ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल था, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस खोजबीन कर रही है।
देर रात किडनैपर का आया फोन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में फिरौती की बात सामने आ रही है। बीती रात अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की मां को फोन किया। किडनैपर ने फोन पर कहा, भाभी जी, 50 लाख रुपयों का बंदोबस्त करें और बच्चे को ले जाएं।
मामला सट्टा और शराब से जुड़े होने का शक:-
पुलिस इस मामले में सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। कई तरह के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। ढाबा संचालक के शराब और सट्टे के कारोबार से जुड़े होने जैसी बातें सामने आईं हैं। पुलिस को शक है कि इससे जुड़े बड़े लेन-देन में गड़बड़ी की वजह से बदले की भावना से बच्चे को किडनैप किया गया हो। घटना में इस्तेमाल एसयूवी महासमुंद के नंबर की थी। भिलाई के सट्टा माफियाओं पर भी पुलिस की नजर है।

