मुंगेली में हत्यारो ने किया बुजुर्ग दंपति पर हमला, पत्नी की ली जान वही पति को भी किया घायल, बिजली बंद कर हत्यारो दिया हत्या की वारदात को अंजाम.. पढ़े पूरी वारदात की कहानी..

शेयर करें...

मुंगेली/ जिला मुख्यालय से सटे रामगढ़ में बुजुर्ग महिला की रात के समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वही घटना की खबर लगते ही पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ के महामाया मंदिर के पास रहने वाले पेशे से किसान लक्ष्मण साहू अपनी पत्नी खोरबहरीन बाई के साथ शुक्रवार रात को अपने घर पर सो रहे थे। आधी रात को अचानक चलता हुआ पंखा बंद हो गया, क्योंकि बाहर से किसी ने उनका बिजली कनेक्शन काट दिया था। आखिर बिजली क्यों चली गई यह जानने के लिए बुजुर्ग लक्ष्मण साहू घर से जैसे ही बाहर निकले तो दो लोग उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे, जिन्होंने लक्ष्मण साहू को देखते ही दबोच लिया और उनका गला दबाने लगे। शोर सुनकर उनकी पत्नी खोरबहरीन बाई भी भागी भागी पहुंची तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसे भी नीचे गिरा कर अपने घुटने से उसका गला दबा दिया। इसी दौरान लक्ष्मण साहू बेहोश हो गए। जिससे हमलावरो ने लक्ष्मण साहू को मृत समझकर छोड़ दिया था। वही उन्हें जब होश आया तो देखा कि उनकी पत्नी मृत पड़ी हुई है और घर में लूटपाट हो चुकी है।

यह दोनों लूट के इरादे से ही आए थे या फिर उनका मकसद हत्या करना था यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि लक्ष्मण साहू मामूली हैसियत का किसान है और घर में बुजुर्ग पति पत्नी ही रहते हैं। इसलिए ऐसा नहीं लगता कि यहां इतनी बड़ी लूटपाट मुमकिन है जिसके लिए हत्या की जा सकती है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने मामले को अलग रंग देने के लिए ही लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया है।

इस घटना को दूसरे पहलू से देखे तो पड़ोसियों के अनुसार इस निसंतान दंपत्ति ने हाल ही में सोनकर सिटी के पीछे अपनी जमीन बेची थी। मुमकिन है कि इसकी रकम घर पर ही थी और किसी को इसकी जानकारी थी, जिन्होंने उसी रकम के लालच में इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है और जल्द से जल्द इस खूनी खेल का पर्दाफास करने में गयी है।

Scroll to Top