शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2873 मरीज सामने आये हैं। आज मिले नए मरीजों में रायपुर से ज्यादा मरीज जांजगीर में मिले हैं। प्रदेश में आज कुल 1871 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि एक्टिव केस 27427 हैं, वहीं 8 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।
कोरोना मरीजों के जिलावार आंकड़े
पिछले कई दिनों सर्वाधिक मरीजों वाला राजधानी रायपुर अब दूसरे जिलों से पिछड़ता जा रहा है। आज सर्वाधिक 353 नये कोरोना जांजगीर चांपा में मिले हैं, जबकि रायपुर में 306 ही मरीज मिले हैं। तीसरे नंबर पर रायगढ़ है, जहां 272 केस मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में 168, राजनांदगांव 119, बिलासपुर 123, कोरबा 165, बस्तर 111, कांकेर में 148 मरीज मिले हैं। जबकि बालोद में 90, बेमेतरा में 65, कवर्धा में 73, धमतरी में 98, बलौदबाजार में 64, महासमुंद में 56, गरियाबंद में 24, मुंगेली में 34, सरगुजा में 57, कोरिया में 86, सूरजपुर में 38, बलरामपुर मेंम 38, जशपुर में 36, कोंडगांव में 72, दंतेवाड़ा में 87, नारायणपुर में 15 और बीजापुर में 77 मरीज मिले हैं।
आज इन जिलों में हुई मौत..
आज हुई मौतों में रायपुर में 2, बलौदबाजार में 1, दुर्ग में 1, बालोद में 1, कवर्धा में 1, जांजगीर में 1 और रायगढ़ में 1 मरीज की मौत हुई है।




You must be logged in to post a comment.