बड़ी खबर: स्कूल खोलने को लेकर राज्य कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय, फिलहाल नही खुलेंगे स्कूल..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में स्कूल अभी नहीं खुलेंगे । कैबिनेट की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है । करीब साढ़े तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में प्रदेश में कोरोना के हालात के मद्देनजर इस बात का निर्णय लिया गया है कि अभी स्कूल नहीं खोले जायेंगे । प्रदेश में जिन हालातों में पढ़ाई चल रही है , उसी स्थिति में चलती रहेगी ।

Join WhatsApp Group Click Here


बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कोरोना के मद्देनजर 15 अक्टूबर के बाद स्कूल खोलने की छूट केंद्र सरकार ने राज्यों को दी है , आज मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है , प्रदेश में स्कूल अभी बंद रहेंगे , जिन माध्यमों के आधार पर अभी पढ़ाई हो रही है , उसी माध्यम से पढ़ाई होती रहेगी ”


आपको बता दें कि देश में कई राज्यों ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि वो स्कूल खोलने की इजाजत पहले नहीं देंगे । दिल्ली , बंगाल , आंध्रप्रदेश में सरकार पहले ही स्कूल खोलने के लिए ना कर चुकी है । आंध्र प्रदेश ने तो अपने फैसले को बदल दिया है , जिसके तहत उसने पहले स्कूल खोलने का निर्णय लिया था , लेकिन अब वहां भी स्कूल बंद रखा जायेगा ।

Scroll to Top