तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर, मौके पर माँ बेटे की मौत…

शेयर करें...

रायगढ़// जमीन के सिलसिले में पुश्तैनी गांव जा रहे मां बेटे को कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमनारा सत्यनारायण बाबा धाम तिराहे के पास 14 चक्का ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारकर अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया। इससे बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। मां-बेटे की मौत के बाद घटनास्थल में तनाव स्थिति होने पर कोतरारोड थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंची, लोगों को समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम उर्दना डिपा पारा रहवासी जयसिंह अपनी मां सुंदरी एक्का को लेकर पुश्तैनी घर थाना डभरा ग्राम बालपुर मोटरसाइकिल में सुबह 8 : 30 बजे जा रहे थे। लगभग 9 :15 बजे के आसपास फाटक पार करके नन्देली मार्ग की ओर आगे बढ़े थे। इसी बीच पीछे से आ रही 14 चक्का ट्रक क्रमांक ओडी 16 डी 9793 माँ- बेटे को ट्रक ने रौंदा दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के सामने के हिस्से में बाइक फंस गया था और ट्रक चालक ने बाइक को लगभग 70 मीटर घसीट दिया था।

इस दर्दनाक हादसे में मां बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दुर्घटना के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर वाहन चालक ने ट्रक को रोककर मौके से फरार हो गया। बहरहाल कोतरारोड पुलिस जयसिंह पिता जेठू एक्का उम्र 40 वर्ष, सुंदरी एक्का पति उम्र स्व जेठू एक्का 70 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

Scroll to Top