शेयर करें...
नई दिल्ली// सोमवार 5 अक्टूबर को आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार परीक्षा में पूरे देश से कुल 43204 छात्रों ने क्वालीफाई किया है।
बता दें कि IIT बॉम्बे ज़ोन के चिराग फालोर जेईई (एडवांस्ड) 2020 में कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉपर रहे हैं। उन्होंने 396 में से 352 अंक प्राप्त किए वहीं IIT रुड़की ज़ोन की कनिष्क मित्तल CRL 17 के साथ शीर्ष रैंक की महिला टॉपर हैं। उन्होंने 396 में से 315 अंक प्राप्त किए।
इस वर्ष, रिजल्ट तैयार करते वक्त कक्षा 12 के अंकों पर विचार नहीं किया गया है। नये नियम के अनुसार ये फैसला लिया गया था। इससे पहले जेईई एडवांस्ड में हिस्सा लेने के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। इस साल COVID-19 के कारण, CBSE और CISCE सहित कई बोर्डों ने विशेष योजनाओं के आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर देखे आप भी अपना रिजल्ट..



