प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल करेंगे ‘मोर बिजली एप्प’ का शुभारंभ, उपभोक्ताओं को अब नही काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानिए एप में क्या है खास..

शेयर करें...

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 अक्टूबर यानि सोमवार शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से ‘मोर बिजली एप’ के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Join WhatsApp Group Click Here

मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैनसुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि नि:शुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Scroll to Top