शेयर करें...
महासमुंद/ महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम सिरगिडी में हिरण का शिकार करने वाले 5 आरेपियों को दबोचा है। पांचों आरोपियों को वन अमले ने हिरण के कंकाल के साथ गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकरी के अनुसार गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी पहले भी जंगली सुअर के शिकार मामले में जेल जा चुके हैं। वहीं इस बार हिरण के कंकाल के साथ वन अमले की टीम ने दबोचा है।
बता दें कि वन कर्मियों को पिछले कई दिनों से जंगल में शिकार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद वन अमले ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

