शेयर करें...
बिलासपुर/ शहर में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज में समर्पण भाव से काम करने वाले, डॉक्टर मनोज जायसवाल का आज तड़के सुबह निधन हो गया। बिलासपुर के कोविड-19 अस्पताल में आरएमओ और नोडल अधिकारी के रूप में काम करने वाले डॉक्टर मनोज जायसवाल ने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज में दिन-रात के साथ ही अपना जीवन भी खपा दिया।
Join WhatsApp Group
Click Here
गायत्री परिवार के सदस्य डॉ मनोज जायसवाल कोविड-19 अस्पताल में नोडल अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। इसी बीच वे भी इस महामारी से संक्रमित हो गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के ही “केयर एंड क्योर” अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 5 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आज तड़के सुबह उनका देहांत हो गया।
बता दें, कुछ दिनों पूर्व ही उनके छोटे भाई और गायत्री नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अजय जायसवाल का भी निधन हो गया था।


