शेयर करें...
रायपुर// कॉलेजों में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गयी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने कालेजों में दाखिले के लिए 30 सितंबर की तारीख रखी थी, जिसे अब 15 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2020-21 में प्रवेश की तारीख 15 अक्टूबर तक प्राचार्य स्वयं और 22 अक्टूबर तक कुलपति की अनुमति से तय की गयी थी, लेकिन अब एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गयी है।
रविवि ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीख फिर बढ़ाई…
कोरोना संकट काल में मुख्य परीक्षा दे रहे रविवि के छात्रों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। रविशंकर विश्वविद्यालय ने आज उत्तरपुस्तिका जमा करने के संबंध में संशोधित दिशा निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार अब छात्र उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों में भी जाकर जमा कर सकते हैं। रविवि ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीखों को भी आगे बढ़ाया है। सीटें खाली रह जाने की वजह से एडमिशन की तारीख 15 अक्टूबर तक बढाई गई है। ऐसे में जो छात्र एडमिशन नहीं ले पाए हैं उनके लिए रविवि ने एक और मौका दिया है।





You must be logged in to post a comment.