क्वींस क्लब सील, पुलिस ने 14 लोगों पर किया FIR दर्ज, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर// क्वींस क्लब में फायरिंग मामले में क्लब के संचालक सहित 14 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। इस मामले में अभी तक 5 आरोपियों को पुलिस ने जहां गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं बाकियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इधर क्वींस क्लब को पुलिस ने सील कर दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

छात्र संगठन के कुछ नेता और नेत्री भी इस पार्टी में शामिल थे, जिनके खिलाफ भी FIR दर्ज किया गया है। पार्टी में शामिल एक लड़की भिलाई की बतायी जा रही है। लॉकडाउन में तगड़ी पुलिसिंग का दावा किया गया था, लेकिन जिस तरह से शहर के नाम होटलों में शराब-कवाब का सिलसिला चल रहा था, उसने राजधानी की पुलिसिंग की पोल खोलकर रख दी है। लॉकडाउन की सख्ती और जिले की सीमाओं को सील करने के दावों के बीच भिलाई से लड़के-लड़कियां यहां पहुंचकर पार्टी मना रहे।

पुलिस ने इस मामले में एक नामी बिल्डर के बेटे हर्षित सिंघानिया, चंपालाल जैन, नेहा जैन, मिनाली संघानिया, सूरज शर्मा, संस्कार पाचे, करण सोनवाणी, अभिजीत कौर निरंकारी, ट्विंकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश पटेल और नमित जैन को आरोपी बनाया गया है। जिनमे से अब तक सूरज शर्मा, करन सोनवानी, हर्षित सिंघानिया, हितेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to Top