शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज मिले 3896 नये मरीज के साथ ही प्रदेश में कुल पॉजेटिव का आंकड़ा बढ़कर 102461 हो गया है। वहीं 3187 मरीज कोरोना से पूरी तरह से स्वस्थ्य भी हुए हैं। वहीं 23 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है।
आज रायपुर से 891, दुर्ग से 313, राजनांदगांव से 111, बालोद से 61, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 65, धमतरी से 155,बलौदा बाजार से 76, महासमुंद 108, गरियाबंद से 62, बिलासपुर से 213, रायगढ़ से 281, कोरबा से 247, जांजगीर चांपा से 183, मुंगेली से 42, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 34 ,सरगुजा 131, कोरिया से 41, बलरामपुर से 47, सूरजपुर से 28, जशपुर से 30, बस्तर से 188, कोंडागांव से 103, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 146, कांकेर से 127, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 37 और अन्य राज्य से तीन मरीज मिले हैं।
वहीं मौत की बात करें तो रायपुर के 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, वहीं दुर्ग में 7 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि धमतरी के 2, मुंगेली के 1, सरगुजा के 2, दंतेवाड़ा के 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।



