शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के कुल 2272 नए मामले सामने आए हैं, और 752 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 10 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
आज मिले नए मरीजों की जिलेवार मरीजों की संख्या रायपुर- 410, बिलासपुर- 244, दुर्ग- 201, दंतेवाड़ा- 169, कांकेर- 128, बस्तर- 116, राजनांदगांव- 113, धमतरी- 113, बलौदाबाजार- 91, सरगुजा- 68, मुंगेली- 66, जांजगीर- 51, कोरबा- 50, बीजापुर- 50, सुकमा- 46, कवर्धा- 45, बालोद- 45, महासमुंद- 44, गरियाबंद- 44, कोंडागांव- 36, सूरजपुर- 33, बलरामपुर- 31, नारायणपुर- 12, रायगढ़- 11, पेंड्रा- 8 और कोरिया- 1 मरीज शामिल हैं।
वहीं 10 मौत की बात करें तो रायपुर में 6 मौत हुई है, वहीं सूरजपुर, सरगुजा, दुर्ग और सुकमा में 1-1मौत हुई है।

बता दें, कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 95623 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 58833 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 752 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36038 मरीजों का उपचार जारी है।





You must be logged in to post a comment.