शेयर करें...
रायपुर// फेसबुक पर युवती की फोटो पोस्ट करने पर नाराज परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। घायल युवक भागकर थाना पहुंचा, और पुलिस को सारी बात बताई। युवक ने थाने में तीन लोगों के शिकायत की है। अभनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत तूता गांव के रहने वाले युवक धर्मा यादव ने इस मामले में केस दर्ज करवाया है। धर्मा ने बताया, कि वह अपने दोस्त दिनेश पटेल, सागर पाल, अरूण भारती के साथ राज्योत्सव मैदान के पास खेलने गया था। यहां उसके गांव की एक युवती का मामा चुम्मन मारकंडे अपने साथियों टिंगू मारकंडे और राजा मारकंडे के साथ पहुंचा। तीनों धर्मा से फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने की बात पर विवाद किया और पीट दिया।
जिसकी फोटो पोस्ट की, उसे बना लिया था बहन…
धर्मा ने बताया, कि गांव की लड़की की फोटो गलती से मेरी फेसबुक आईडी से पोस्ट हुई थी, इसे लेकर मैंने युवती और उसके घर वालों से माफी मांग ली थी। युवती को अपनी बहन मान लिया था इसके बाद भी युवती के मामा ने मुझे गालियां दी और लात घूसों से मेरी पिटाई कर दी। जिससे उसे सिर व बांये हाथ में चोट आई है।

