ब्रेकिंग : नगर पंचायत सरिया में आज फिर मिले कोरोना के 3 मरीज, जिले में कल से लॉकडाउन…

शेयर करें...

रायगढ़(आकाश, मनोज)// जिले सहित नगर पंचायत सरिया में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज सरिया नगर पंचायत में फिर से तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। जिनमे से वार्ड नंबर 03 से दो और वार्ड नंबर 13 से एक मरीज पॉजिटिव मिला है। फिलहाल तीनों मरीजो की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है और उनको इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से नगर पंचायत सरिया में पॉजिटिव मामले लगातार आ रहे है। कल जहां बरमकेला ब्लॉक के कुम्हारी, हिर्री, अमोरा और सांकरा में बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिले थे वहीं शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक सरिया में एक पॉजिटिव मिलने से बैंक को सील कर दिया गया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

विदित हो कि रायगढ़ जिले में बढ़ते हुए कोरोना के आंकड़ो को ध्यान में रखते हुए जिले के नगरीय क्षेत्र को कॉन्टेन्टमेंट जोन घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कल से जिले में लॉकडाउन रहेगा जो 30 सितंबर तक रहेगा। इस हेतु जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर लिया है। वही इस बार के लॉकडाउन में न्यूनतम छूट के साथ कड़ाई बरती जाएगी जिससे जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Scroll to Top