कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज मिले 1998 नए मरीज मरीज वहीं 13 की मौत.. देखें विवरण…

शेयर करें...

रायपुर// स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज कोरोना के 1998 नए मामले सामने आए हैं, और 1239 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 13 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में आज मिले 1998 नए मरीज..

आज मिले मरीजों में से रायपुर- 479, दुर्ग- 247, कांकेर- 57, राजनांदगांव- 104, महासमुंद- 46, धमतरी- 78, रायगढ़- 78, दंतेवाड़ा- 12, बालोद- 72, बिलासपुर- 84, सरगुजा- 48, मुंगेली- 01, जांजगीर- 92, गरियाबंद- 13, कोरबा- 15, बस्तर- 109, नारायणपुर- 55, सूरजपुर- 65, बलरामपुर- 15, बलौदाबाजार- 157, बेमेतरा- 17, कोरिया- 14, कवर्धा- 44, जशपुर-16, कोण्डागांव-32, बीजापुर-46 और अन्य राज-02 मरीज शामिल हैं।

वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें रायपुर से 5, बिलासपुर से 3, दुर्ग से 3 और गरियाबंद व बलोद से 1-1 मरीजों की जान गई है।

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 88181 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 49564 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 690 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 37927 मरीजों का उपचार जारी है।

Scroll to Top