कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 1949 नए पॉजिटिव मरीज वहीं 13 की हुई मौत.. 1572 मरीजों ने कोरोना से जीता जंग…

शेयर करें...

रायपुर// प्रदेश में आज कोरोना के 1949 नये मरीज मिले है। वहीं कोरोना से आज 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1572 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में आज जो नए 1949 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें जिला रायपुर से 812, दुर्ग से 257, बालोद व कांकेर से 107-107, बिलासपुर से 89, दंतेवाड़ा से 74, महासमुंद से 59, सरगुजा से 57, राजनांदगांव से 53, जांजगीर-चांपा से 52, रायगढ़ से 49, बेमेतरा से 40, धमतरी से 38, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 30, कोरबा से 26, बस्तर से 25, कबीरधाम से 15, गरियाबंद से 12, नारायणपुर से 07, कोरिया से 03, बलौदाबाजार से 02 मुंगेली से 01 मरीज शामिल हैं।

वहीं आज हुई 13 मौतों में से रायपुर में 9, बिलासपुर में 3 और बलौदाबाजार में 1 मरीज की मौत हुई है।

Scroll to Top