कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, 500 रुपये के लिए दिया घटना को अंजाम..

शेयर करें...

कोरबा/ यह पूरा मामला जिले के उरगा थाना के महोरा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव गितारी की है, जहां कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी चंद्रशेखर ने अपने पिता से कपड़ा लेने के लिए 500 रुपए मांगे थे. जिसपर पिता मतराम ने रुपये देने से मना कर दिया. इसे लेकर बाप बेटे में झगड़ा हो गया. उसके बाद आरोपी बेटे ने लोहे के पाइप से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससी उसकी मौत हो गई.

Join WhatsApp Group Click Here

घटना के वक्त घर में मृतक की बेटी भी मौजूद थी, जिसके अनुसार भाई चंद्रशेखर ने पिता से रुपये मांगे, जिसपर उन्होंने रकम देने के इंकार कर दिया है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. चंद्रशेखर ने गुस्से में आकर लोहे के पाइप से पिता पर ताबड़तोड़ कई वार किए. मतराम ने आसपास के लोगों को बचाने के लिए आवाज लगाई. लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की और आखिर में घटनास्थल पर ही मतराम की मौत हो गई.

वही घटना की सूचना मिलने पर उरगा थाना के सब इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर अपने दल बल के साथ घटनास्थल गितारी पहुंचे. मौके पर पहुंचते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्रह्लाद राठौड़ ने बताया कि मृतक मतराम और उसके बड़े बेटे चंद्रशेखर के बीच 500 रुपये को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर चंद्रशेखर ने अपने पिताजी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर को घर से गिरफ्तार कर जेल दाखिल भेज दिया है.

Scroll to Top