साइबर ठगों ने आईएएस अधिकारी को बनाया निशाना, फेसबुक पर रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के नाम से बनाई फर्जी आईडी.. लोगों से मांगे रुपए..

शेयर करें...

रायगढ़– साइबर ठगों ने अब रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है, और इसके जरिए ठग लोगों से रुपए मांग रहे हैं। मामला सामने आने के बाद आईएएस अफसर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Join WhatsApp Group Click Here

सोशल मीडिया यूजर्स पर अब साइबर ठगों का निशाना है, सोशल मीडिया में अफसरों के नाम से धोखाधड़ी का खेल शुरू हो गया है। IAS, IPS से लेकर आम लोग इनके निशाने पर हैं। शातिर ठगों ने अब रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है, और इसके जरिए लोगों से रुपए भी मांग रहे हैं। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के नाम से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों से रुपए मांगे गए। संदेह होने पर इसकी जानकारी कलेक्टर को दी गई तो, मामला सामने आया। इसके बाद उन्होंने खुद आगे आकर लोगों को इस फ्रॉड के बारे में बताया है।

IAS अफसर ने किया पोस्ट

कलेक्टर भीम सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, दोस्तों, मेरी फर्जी प्रोफाइल किसी ने बना ली है और कुछ लोगों से रुपए की मांग कर रहे हैं। मैंने इसको रिपोर्ट किया और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है। कोई भी आपसे किसी भी कारण रुपए मांगे तो उस पर विश्वास न करें।

IAS, IPS समेत कई लोगों की फर्जी आईडी बनाकर ठगी


फेसबुक यूजर्स को शातिर ठग अपना निशाना बना रहे हैं। इनमें आम लोगों के अलावा पुलिस अफसरों और उनके परिचितों को निशाना बनाने का प्रयास किया। अब तक कोरबा एसपी अभिषेक मीणा, आईपीएस अफसर विजय अग्रवाल के फेसबुक एकाउंट को हैक कर रुपए मांगे गए। रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसपी मणिशंकर चंद्रा व प्रखर पांडेय के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए गए।

Scroll to Top