शेयर करें...
मुंगेली// पंडरिया मुंगेली रोड में ग्राम दाबो के पास रोड किनारे नाले में ट्रक फसे होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुची मगर ट्रक को खोलकर देखा गया तो सबके होष उड़ गए।
बता दे कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार कुजूर, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक के.पी. चंदेल एव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेजराम पटेल के मार्गदर्शन पर दिनांक 17.09.2020 को मुखबिर की सूचना पर ट्रक फंसे होने की सूचना पर दबिश दी गई। मौके से ट्रक (सी.जी. 04 एम.आर. 7892) चालक गायब था। वहीं शक के आधार पर ट्रक को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर 19 नग भैंसा, 05 नग भैंसी कुल 24 नग मवेशी हुआ मिला जिसमे से 01 भैंसी की ट्रक में ही मौत हो चुकी थी। आसपास पूछताछ करने पर ड्राइवर का पता नहीं चला। मौके पर पहुची पुलिस की टीम द्वारा पंचनामा, जप्ती कार्यवाही कर अपराध क्र. 136/2020 धारा 279, 429 भादवि 11(1)घ पशु कु्ररता अधिनियम 1960 एवं 4,6,10 पशु कृषक अधि. छ.ग. 2004 कायम सउनि एस.आर. राजपुत के द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि मुंगेली जिले में लंबे समय से भारी मात्रा में मवेशियों की तस्कारी की जा रही है। वही पुलिस विभाग द्वारा भी इन तस्करों पर नजर रखी जा रही है और समय समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। बावजूद इसके भी इन तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि वो अपने आदत से बाज़ नही आ रहे है। इसके पहले भी मुखबिर की सूचना पर मुंगेली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर इन तस्करों पर कार्रवाई की गई है।
फिलहाल इस कार्रवाई में जप्त ट्रक की कीमत 15 लाख रूपये एवं मवेशियों की कीमत करीब 1,50,000 रूपये आंकी गई है। इस कार्यवाही में सउनि बी.आर. साहू, आरक्षक 106 सीताराम बर्मन, 230 भेषज पांडेकर, 218 अमरनाथ नेताम, 364 बृजेश प्रधान, 17 प्रकाश शुक्ला का योगदान सराहनीय रहा।



You must be logged in to post a comment.