शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3450 नए मामले सामने आए हैं, और 773 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 15 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए कोरोना मरीजों में रायपुर 1015, बिलासपुर 232, दुर्ग 138, राजनांदगांव 223, बालोद 85, बेमेतरा 15, कवर्धा 169, धमतरी 51, बलौदाबाजार 214, महासमुंद 77, गरियाबंद 48, रायगढ़ 121, कोरबा 158, जांजगीर 120, मुंगेली 75, सरगुजा 123, कोरिया 51, सूरजपुर 39, बलरामपुर 19, जशपुर 41, बस्तर 136, कोंडागांव 37, दंतेवाड़ा 58, सुकमा 19, कांकेर 58, नारायणपुर 45, बीजापुर 81 और अन्य राज्य 2 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 70777 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 34238 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 588 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 35951 मरीजों का उपचार जारी है।
प्रदेश में आज इनकी हुई मौत

कोरोना से रायपुर के भाजपा उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति की मौत.. केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी संक्रमित..
शंकर नगर इलाके के पूर्व पार्षद और वर्तमान जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की शाम उनकी मौत की खबर आई। सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
सरगुजा से लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वो संसद के सत्र में शामिल होने गईं थीं। सोशल मीडिया पर जानकारी देकर उन्होंने बताया है कि उनकी तबियत ठीक हैं। मगर अब कुछ दिन वो डॉक्टर की निगरानी में ही रहेंगी।



You must be logged in to post a comment.