आंखों में मिर्च पाउडर फेक 50 हजार की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम…

शेयर करें...

बिलासपुर// कोटा क्षेत्र में एक बार फिर दिन दहाड़े लूट की घटना हुई है, वसूली कर लौट रहे मेडिकल एजेंट की आँख में बाइक सवार लुटेरों ने मिर्ची पाउडर फेंककर 50 हजार लूट लिए और भाग निकले। घटना की रिपोर्ट पर कोटा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक तालापारा में रहने वाला मो इब्राहिम पिता इब्रिस उम्र 34 वर्ष तेलीपारा स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में एमआर के रूप में कार्यरत है व एजेंट के रूप में वसूली का कार्य करता है। पुलिस ने बताया, कि प्रार्थी ने शिकायत की है कि वह हर सप्ताह की तरह कोटा क्षेत्र में वसूली के कार्य से गया था। आज जब वसूली करके वापस आ रहा था, इसी दौरान जब वह नेवरा से भरारी के बीच पहुँचा ही था, कि सीडी डीलक्स गाड़ी में सवार होकर 3 युवक ने उसे ओवरटेक करते हुए गाली गलौच की व आंख में मिर्ची पाउडर डालकर अपने पास रखे हुए डंडे से वार किया और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है, कि युवक के बैग में वसूली की रकम तकरीबन 50 हजार से अधिक की थी, बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवकों की पतासाजी में जुट गई है।

Scroll to Top