शेयर करें...
बिलासपुर// झाड़-फूंक के बहाने एक तांत्रिक लगातार किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था और किसी को बताने पर अनिष्ट होने की धमकी देकर डराता था। तांत्रिक की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर सीपत पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी एक परिवार की 15 साल की बेटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उसका उपचार कराने परिजन बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए। कुछ दिनों के इलाज के बाद तांत्रिक ने परिजनों को लूतरा-शरीफ लेकर आने के लिए कहा। तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के झांसे में आकर परिवार लूतरा पहुंच गया। वहां तांत्रिक ने उन्हें एक किराये का मकान दिला दिया। इसके बाद झाड़-फूंक के बहाने मकान के एक बंद कमरे में किशोरी से रोज दुष्कर्म करने लगा। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने अपने परिजनों को बता दिया।
परिजनों का कहना है, कि इलाज के दौरान उनके बेटे की भी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसका भी तांत्रिक से इलाज कराने लगे। बेटे की झाड़-फूंक तो तांत्रिक 10 मिनट में कर देता, लेकिन बेटी के साथ बंद कमरे में घंटों बिताता। परिजनों ने इसकी शिकायत मुंगेली के कोतवाली थाने में की, पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर सीपत थाने में डायरी भेज दी। सीपत पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।


You must be logged in to post a comment.