अज्ञात चोरों का बरपाली गांव में हमला, 5000 नकदी सहित लाखो के जेवरात किया पार, सरिया पुलिस जुटी जांच में…

शेयर करें...

रायगढ़(मनोज, आकाश)// बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा सरिया थाना क्षेत्र के घर को निशाना बनाया गया और चोरी करने में वह सफल रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल पूरा मामला सरिया थाना के गांव बरपाली का है जहां बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा रामेश्वर पटेल के घर को निशाना बनाया गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखें 5000 नकदी के साथ लाखों के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित रामेश्वर पटेल ने घटना की जानकारी आज सरिया थाने में दी है जिसके बाद सरिया पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

प्रार्थी रामेश्वर पटेल ने बताया कि चोरों द्वारा उनके गाढ़ी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर लिया। जिसमे 5000 नगद के साथ 4.5 लाख से भी ज्यादा के जेवरात शामिल है। इसके साथ ही अज्ञात चोर गांव के 3-4 और मकान पर भी चोरी की नियत से घुसे थे मगर वे सफल नहीं हो पाए। फिलहाल सरिया पुलिस की टीम द्वारा मामले की गंभीरता को समझते जांच की जा रही है।

Scroll to Top