CSVTU ने इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए जारी किया एग्जाम की गाइडलाइन, देखे पूरी टेबल..

शेयर करें...


भिलाई// कोरोना वायरस के चलते 23 मार्च को लगे लॉकडाउन की वजह से CSVTU द्वारा सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी मगर अब रद्द हुए उन परीक्षाओं को लेने की तैयारी फिर से की जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा आदेश जारी करते हुए कहां गया कि वे परीक्षाएं जो स्थगित कर दी गई थी उनको फिर से आयोजित किया जाएगा। मगर इस बार परीक्षा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है।
बीई आठवें सेमेस्टर, बीई आर्किटेक्ट, डिप्लोमा, बी फार्मेसी आठवीं सेमेस्टर, एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर, डी फार्मेसी सेकंड ईयर के लिए संभावित समय सारणी के साथ गाइडलाइन जारी किया गया है। यह सभी एग्जाम 18 सितंबर से लेने की तैयारी है जो 21 सितंबर तक चलेंगी और इनका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तय की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here


विश्वविद्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार यह सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। परीक्षा के पहले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करना होगा फिर A4 साइज के 40 पेज में उत्तर लिखना होगा और उनका पीडीएफ बनाकर परीक्षा केंद्र के ईमेल एड्रेस पर भेजना होगा। जिसके बाद परीक्षा केंद्र द्वारा इन सभी उत्तर पुस्तिकाओं को विश्वविद्यालय भेजी जाएगी। हालांकि इस बीच उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए विद्यार्थियों को 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा

Scroll to Top