12वीं बोर्ड की ऑनलाइन क्लास सोमवार से होगी शुरू, शिक्षा मंडल की वेबसाइट से होगी पढ़ाई, निर्देश जारी..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वी बोर्ड की ऑनलाइन क्लास के लिए शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार मंडल की साइट पर वीडियो अपलोड किया जाएगा, जिसके जरिए छात्र पढ़ाई कर सकेंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि इससे पहले मंंडल ने बीते दिनों 10वीं-12वीं के सिलेबस मेंं 30 से 40 प्रतिशत तक कटौती करने का निर्देश जारी किया था। साथ ही आगामीी दिनों में कक्षाओं को भी ऑनलाइन संचालित किए जाने का निर्णय किया था।

शिक्षा मंडल की ओर से जारी निर्देश में बताया गया था कि स्कूल की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होगी, जिसके लिए मंडल के यूट्यब चैनल पर वीडियो अपलोड किया जाएगा। साथ ही सभी स्कूल टीचर से व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों का असाइनमेंट पूरा कराने को कहा गया है। हर महीने की 15 तारीख तक बच्चे घर पर असाइनमेंट पूरा कर स्कूल में कॉपी जमा कराएंगे। इन्हीं असाइनमेंट के मार्क्स के आधार पर अगले साल रिजल्ट जारी होगा।

Scroll to Top