एसीबी के हत्थे चढ़ा घूसखोर क्लर्क, पार्ट फाइनल निकालने के एवज में कर्मचारी से ले रहा था घूस..

शेयर करें...

बिलासपुर/ पत्नी के इलाज के लिए पार्ट फाइनल निकलवाने वाले कर्मचारी से घूस ले रहे क्लर्क को ACB की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा है। बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर-चांपा के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 दीपक यादव को ढाई हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है।
     
प्रार्थी फुलसाय यादव जांजगीर मालखरौदा पशु चिकित्सालय में परिचारक के पद पर पदस्थ है। वह अपनी पत्नी के ईलाज
के लिए 1 लाख रूपये पार्ट फाइनल निकलवाने हेतु उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा में आवेदन दिया। वह अपने GPF से यह रकम निकलवाना चाहता था, जिसको पास करवाने के एवज में कार्यालय सयुंक्त संचालक पशु सेवाएं का बाबू सहायक ग्रेड 3 दीपक यादव ने प्रार्थी से रिश्वत की रकम 5 हजार रुपये की माँग की थी, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने बिलासपुर एसीबी कार्यालय में की थी।

Join WhatsApp Group Click Here

सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी चीफ आरिफ शेख के निर्देश पर एसीबी SP पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन पर एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा जाल बिछाकर आरोपी को प्रार्थी से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जांजगीर चांपा के कार्यालय में करीब पौने दो बजे प्रथम किस्त 2500/- रूपये लेने के उपरांत गवाहों के सामने रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

इस कार्यवाही में एसीबी बिलासपुर टीम के DSP सपन चौधरी, अजितेश सिंह, निरीक्षक अंशुमान सिंह, आरक्षक निसार परवेज़, अमित लसहे शामिल थे।

Scroll to Top