कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में 1346 नए पॉजिटिव मरीज, 7 की मौत.. रायपुर में आज सबसे ज्यादा 669…

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में रविवार को 1346 मरीज मिले है। प्रदेश में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 30092 हो गयी है, वहीं कुल एक्टिव केस की संख्या 13520 पहुंच गयी है। आज कुल 485 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। अगर कोरोना संक्रमितों की मौत की बात करें तो प्रदेश में 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब आंकड़ा 269 हो गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दूसरी तरफ राज्य सरकार ने अनलॉक 4 के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब तक निजी आयोजनों पर रोक थी। छूट के तहत अब यदि किसी कारण से निजी कार्यक्रम करने पड़ें तो इसे आयोजन स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों की मौजूदगी में किया जा सकेगा। यानी किसी हॉल में 100 लोग बैठ सकते हों तो वहां 50 लोगों को बुलाकर ही कार्यक्रम करना होगा।

कोरोना और आंकड़े

छत्तीसगढ़ मे आज मिले मरीजों के जिलावार आंकड़ों की बात करें, तो रायपुर में सबसे ज्यादा 669 मरीज मिले हैं, वहीं बिलासपुर में 102, राजनांदगांव में 82, दुर्ग में 72, सरगुजा में 58, जांजगीर में 42, सूरजपुर में 35, बलौदाबाजार में 34, रायगढ़ में 44, महासमुंद में 31, कबीरधाम में 24, सूरजपुर में 14, गरियाबंद में 13, जशपुर में 13, बेमेतरा में 19, बस्तर, धमतरी, व कोरबा में 12-12, नारायपुर में 11, बालोद में 16, मुंगेली व बलरामपुर में 4-4, कोरिया व दंतेवाड़ा में 3-3 मरीज मिले हैं।

7 मरीजो की हुई मौत

आज हुई मौत की बात करें तो रायपुर के हर्षित नगर में 76 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है, जबकि रायपुर के ही कुमार पारा में 45 वर्षीय महिला, चंगोराभाठा में 50 वर्षीय पुरूष, तिरंगा चौक कुशालपुर में 52 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। वहीं बिलासपुर में 59 वर्षीय, पावर हाउस भिलाई में 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है।

रायगढ़ में मिले 44 पॉजिटिव…

जिले में पड़ीगांव पुसौर से 01, बरमकेला से 04, घरघोड़ा से 06, रायगढ़ शहर की कृष्ण वाटिका से 02, धांगरडीपा से 02, तमनार से 01, जिला अस्पताल से 01, बायसी धरमजयगढ़ से 01, कोतरा रोड से 01, पार्क सिटी कॉलोनी से 01, बैकुंठपुर में 09, दरोगा पारा में 01, गौशाला पारा में 01 पाए गए हैं। वहीं बाकी 13 मरीजो की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नही दी गई है।

कोरबा में मिले 12 पॉजिटिव…

रविवार को कोरबा जिले के शहर और ग्रामीण अंचल में 15 मामले देर शाम तक जारी बुलेटिन के आधार पर दर्ज हुए हैं। हाईकोर्ट बिलासपुर के जस्टिस के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोरबा दूसरे नंबर पर है जहां की महिला न्यायाधीश, उसका रीडर सहित 4 स्टॉफ और 1 स्टॉफ की बहन भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से जारी रविवार की प्रथम रिपोर्ट में कोरबा जिले से 12 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम कर्रानारा से 2 महिला व 2 पुरुष सहित 4 संक्रमित हुए हैं। करतला से मिले 3 पुरुष व 2 महिला सहित 5 मरीज न्यायालयीन कर्मचारी हैं। इनके अलावा कोरबा पुराना शहर के गांजा गली से एक 45 वर्षीय व्यवसायी, मिशन रोड से 40 वर्षीय महिला एवं शहीद भगत सिंह कालोनी एसईसीएल से 58 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन सभी के सेंपल की जांच रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। देर शाम आई दूसरी रिपोर्ट में नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता व गेवरा बस्ती से 7 वर्ष की बालिका व एक अन्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Scroll to Top