शेयर करें...
धरमजयगढ़// नगर में आज से प्रत्येक रविवार को रहेगा सम्पूर्ण लाकडाउन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे के आदेश पर नायब तहसीलदार उमेश बाज ने आज बाज़ार में जाकर सब्जी मार्केट को बंद कराया.सब्जी बाजार अचानक बंद के फरमान मिलते ही किसानो में थोड़ा आक्रोश हुआ और दुकान बंद करने 2 घंटे मोहलत देने की मांग की. ताकि खराब होने वाली सब्जियों को नुकसान होने से बचाया जा सके।
Join WhatsApp Group
Click Here
तहसीलदार बाज ने सभी किसानो से 1 दिन का सम्पूर्ण लॉक डाउन करने में सहयोग की अपील की.साथ ही साथ यह सूचित भी किया कि अब प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण धरमजयगढ़ नगर बाजार बंद रहेगा।


