बड़ी खबर : न्यायधानी का एक और थाना सील, टीआई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप… बढ़ा खतरा..

शेयर करें...

बिलासपुर// न्यायधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के कहर से अब पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं हैं। बिलासपुर में अब तक 4 थाने कोरोना की चपेट में आने की वजह से सील हो चुके हैं। वहीं आज सीपत टीआई मानसिंह राठिया की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीपत थाना सील कर दिया गया है। इस दौरान मस्तूरी थाने को काम सौंपा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कोरोना के चलते आज न्यायधानी का पांचवा थाना सील किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से एसपी ऑफिस भी अछूता नहीं है। दो दिन पहले प्रधान आरक्षक ने तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट में आरक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद उसे उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। एसपी ऑफिस को कंटेमनेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया है, वही पुलिस सूत्रों से मिली सूचना की माने तो सीपत टीआई की हालत गंभीर है।

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, सांस लेने में तकलीफ होने के कारण टीआई को आज अपोलो से रायपुर एम्स रेफर किया जा रहा है।

Scroll to Top