शेयर करें...
लोरमी/ यह पूरा मामला मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम अखरार की है. जहां पति से और सास की प्रताड़ना से तंग आकर 2 बच्चो की मां ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी.
पुलिस के अनुसार यह वारदात दिनांक 10/10/2019 की है. ग्रामीणों के माध्यम से थाना लोरमी में सूचना मिली कि कन्हैया लाल जयसवाल की पत्नी दो बच्चों की मां नीरा जायसवाल ने घर पर अपने कमरे में दरवाजा बंद कर अग्नि स्नान कर ली है. जिसकी सूचना पर अविलंब पुलिस थाना लोरमी के द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया. जांच में पुलिस ने पाया कि अखरार निवासी मृतका नीरा जायसवाल पति कन्हैयालाल जायसवाल उम्र 30 वर्ष ने पति एवं सास द्वारा प्रताड़ना करने के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है. जिसके बाद लोरमी थाने में दिनांक 3/3/2020 को धारा 306, 34भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
बता दे कि उक्त घटना दिनांक से मृतिका की पति और सास दोनों आरोपी फरार थे. पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी. इस दौरान उच्च अधिकारियों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को त्वरित कार्यवाई के निर्देश दिए.
जिसके बाद मुखबीर से उक्त दिनांक से फरार आरोपीयो की जानकारी मिली और दिनांक 24.08.2020 को लोडमी पुलिस की टीम ने अन्य आरोपीया मृतिका की सास रुकमणी बाई पति जनकराम जासवाल उम्र 53 वर्ष को हिरासत में लेकर न्ययालय के सामने पेश किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. मामले के मुख्य आरोपी मृतका के पति कन्हैया जायसवाल के मृत्यु हो जाने की वजह से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया..
वही इस कार्रवाई में नव पदस्थ थाना प्रभारी लोरमी केसर पराग, सहायक उप निरीक्षक बद्री सिंह राजपूत, आरक्षक यशवंत डाहिरे, धर्मेंद्र राजपूत, महिला आरक्षक रजनी मोहले का कार्य शैली अत्यंत महत्वपूर्ण रहा.
यहां यह बताना लाजमी होगा कि जबसे लोरमी थाना प्रभारी ने थाने की कमान संभाली है तब से पुराने और नए मामलों में ताबड़तोड़ करवाई जारी है. इन दिनों क्षेत्र के गुंडे और बदमाशो में भय का माहौल व्याप्त है.


