कोरोना अपडेट: प्रदेश में एक बार फिर फूटा कोरोना बम, देर रात सामने आए 322 मरीजो के साथ ही आज का आंकड़ा पहुचा 1000 के पार, 9 की मौत..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है. वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है. जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. आज पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 1077 मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं, 493 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि आज 9 संक्रमितों की मौत हो गई है.

Join WhatsApp Group Click Here

आज मिले कुल 1077 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 22054 हो गई है. इनमें से 13424 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 8424 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है. जबकि प्रदेश में 206 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है.

सामने आए 1077 मरीजो में रायपुर से 298, रायगढ़ से 13, राजनांदगांव से 60, दुर्ग से 139, जगदलपुर से 37, जांजगीर-चांपा से 36, सुकमा से 28, कोंडागांव से 24, बिलासपुर से 34, बीजापुर से 85, सूरजपुर से 20, मुंगेली से 19, महासमुंद से 18, धमतरी से 15, बालोद से 16, नारायणपुर से 11, सरगुजा से 11, बलौदाबाजार से 12, कांकेर से 34, कोरबा से 9, कवर्धा से 9, गरियाबंद से 8, दंतेवाड़ा से 4, बलरामपुर से 3, कोरिया से 2, जशपुर से 6, बेमेतरा 5, पेंड्रा से 1,अन्य राज्य से 2 मरीजो की पुष्टि हुई है..

Scroll to Top