मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई..

शेयर करें...

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. बता दें की मुख्यमंत्री ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है.

Join WhatsApp Group Click Here

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए शुरू किया गया सार्वजनिक गणेश उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है. सीएम बघेल ने कहा है कि इस साल पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं. उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें.

राज्यपाल उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री गणेश विघ्न-विनाशक तथा ज्ञान एवं बुद्धि के देवता है. किसी भी कार्य का शुभारंभ गणपति की पूजा के साथ की जाती है. राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की है.

Scroll to Top