शेयर करें...
रायपुर/ प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ते ही जा रहा है. इस बीच रायपुर एम्स प्रबंधन ने 3 दिन तक कोरोना जांच नहीं करने का बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले तीन दिन तक कोरोना की जांच नहीं होगी.
Join WhatsApp Group
Click Here
दरअसल डिसइन्फेक्शन के चलते कोरोना की जांच अगले तीन दिन तक नहीं करने का फैसला लिया गया है. डिसइन्फेक्शन के बाद वापस कोरोना की जांच की जाएगी. वहीं अब अगले तीन दिन तक कोरोना सैंपल की जांच के लिए मेकाहारा भेजा जाएगा. बताते चले कि एम्स में रोजाना औसतन 900 सैंपल की जांच होती थी.



