शेयर करें...
रायपुर// स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य बना है। छत्तीसगढ़ ने लगातार दूसरी बार ये उपलब्धि हासिल की है। वहीं छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां के 27 जिले ओडीएफ ++ हो गये हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 1 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहर में अंबिकापुर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है, वहीं 1 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को पूरे देश में 11 वां स्थान और ओवरआल रैकिंग पूरे देश में 19 वां स्थान मिला है। साथ ही 50 हजार से 1 लाख की आबादी में धमतरी, 25 से 50 हजार की आबादी में जशपुर और 25 हजार से कम आबादी वाले सिटी में पाटन को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इस सर्वेक्षण में 4242 शहरों ने भाग लिया था।
इसी के साथ ही पाँच राज्यो (ईस्ट जोन) के 25 हजार से कम जनसँख्या वाले 228 नगरीय निकायों में से नगर पंचायत सरिया को छठवां स्थान मिला है। वही इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत सरिया के CMO महेंद्र राज गुप्ता ने नगर वासीयों, जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मचारियो सहित समस्त कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है।

बता दें, आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का ऐलान किया। इस बार भी इंदौर देश का सबसे साफ शहर बना है, वहीं गुजरात का सूरत शहर दूसरा और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।




You must be logged in to post a comment.