रायगढ़ : कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ.. ICICI बैंक प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करवाए गए सेम्पल कलेक्शन वैन को कलेक्टर भीम सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…

शेयर करें...

रायगढ़// अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी ने सद्भावना दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।

Join WhatsApp Group Click Here

उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों और शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्वान्ह 11 बजे जाति, संप्रदाय, धर्म और भाषा का भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना पूर्वक कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली।

ICICI बैंक प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करवाए गए सेम्पल कलेक्शन वैन को कलेक्टर भीम सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में कोरोना सेम्पल कलेक्शन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सेम्पल कलेक्शन के लिये सर्वसुविधायुक्त यह वैन आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध करवायी गई है।

कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि यह वैन मिलने से सेम्पल कलेक्शन कार्य में और गति आयेगी। जिससे जिले में कोरोना के खिलाफ हमारी जंग को मजबूती मिलेगी। हम आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन के आभारी है। जिन्होंने इस कठिन समय में ऐसा सहयोग हमें दिया है। यह वैन रायगढ़ के लिये अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी अनुसार उनके द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम रायगढ़ जिले में ही यह वैन प्रदान की गई है। इसे विशेष रूप से सेम्पल कलेक्शन के लिए डिजाईन किया गया है। जिसमें पीछे की ओर दो टेक्नीशियन बैठ सकते है। वैन के दरवाजे पर ग्लासहोल कर माउन्ट किया गया है जिससे टेक्नीशियन अंदर बैठे-बैठे ही सेम्पल कलेक्ट कर सकते है। साथ ही पीछे की ओर जरूरी सामान रखने के लिये जगह बनायी गई है जिसमें एकत्रित सेम्पल को स्टोर किया जा सकता है। वैन की खासियत यह होगी कि सेम्पल कलेक्शन के लिये इसे कही भी ले जाया जा सकता है। टेक्नीशियन को बार-बार पीपीई किट बदलने की जरूरत नहीं होगी और कम समय में ज्यादा से ज्यादा सेम्पल कलेक्ट किये जा सकते है।

Scroll to Top