शेयर करें...
जशपुर// जशपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है जो 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 अलग-अलग नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। बीते दिनों पत्थलगांव के मैरिज गार्डन इलाके से एक बच्ची का अपहरण हो गया था जिसके आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया तो कई चौकानें वाले खुलाले हुए। गिरफ्तार आरोपी सीरियल रेपिस्ट है जो इसी तरह के आधा दर्जन अपराध कर चुका है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में बलात्कार के मामले दर्ज हैं। कुछ थानों के मामलों में आरोपी फरार है तो कुछ थानों के मामले में इसे न्यायालय से सजा भी मिल चुकी है।
एसडीओपी योगेश देवांगन ने बताया कि कुछ दिनों पहले पत्थलगांव से एक नाबालिग लड़की को गायब हो गई थी। जशपुर एसपी बालाजी राव के मार्गदर्शन में पुलिस की 3-4 टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस के चौतरफा दबाव की भनक आरोपी को लग गई और वह बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बच्ची को तो बरामद कर लिया था। वहीं आरोपी ने इस दौरान बच्ची से रेप भी किया था।
एसडीओपी ने बताया कि पूरी रात जंगलों की खाक छानकर आरोपी को लैलूंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह सीरियल रेपिस्ट है जिसके खिलाफ इसी तरह का यह छठा मामला है। ये आरोपी सिर्फ नाबालिक लड़कियों को ही अपना शिकार बनाता है और उनके साथ बलात्कार कर उन्हें छोड़कर रफ्फू चक्कर हो जाता था।

