शेयर करें...
रायपुर/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रात 8 बजे तक कोरोना के 426 नये मामले सामने आये हैं. वहीं प्रदेश में आज कुल 7 संक्रमितों की मौत हुई है. प्रदेश में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141 पहुंच गया है. वहीं आज अस्पताल से 189 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.
Join WhatsApp Group
Click Here
आज रायपुर जिले में 230 नये मरीज मिले हैं. वहीं दुर्ग में 57, बिलासपुर में 42, रायगढ़ में 34, सरगुजा में 16, जशपुर में 11, राजनांदगांव में 9, दंतेवाड़ा में 5 मरीज मिले हैं.
प्रदेश में आज रायपुर के शैलेंद्र नगर, रामकुंड, धननगर चौक टिकरापारा, कैलाशनगर वीरगांव रायपुर में 1-1 मौत हुई है. वहीं दंतेवाड़ा के किरंदुल, एनएमडीसी कालोनी बचेली में 1-1 और जांजगीर के सुकालीपाली में एक मौत हुई है.



