रायगढ़ : नगर पंचायत सरिया और ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सोशल डिस्टेंस का पालन करते फहराया गया तिरंगा…

शेयर करें...

रायगढ़// आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस रायगढ़ जिले के साथ साथ सरिया नगर पंचायत में भी बड़ी धूमधाम व सादगी से मनाया गया। कोरोना वायरस को लेकर शासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सरिया में नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।

Join WhatsApp Group Click Here

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, समस्त पार्षदगण व नगर पंचायत CMO महेंद्र राज गुप्ता सहित नगर पंचायत कार्यलय के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी के साथ ही जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में भी आज़ादी के इस पर्व को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया।

Scroll to Top