शेयर करें...
कोरबा/ शहर के निकट रिसदी-चांपा रिंग रोड के किनारे स्थित खरमोरा बस्ती के एक घर में सर्प घुस आया. भगाने की कोशिश में वह मकान में रखे एक्टिवा में घुस गया. स्थिति के मद्देनजर मकान मालिक ने इसकी सूचना सर्पमित्र अविनाश यादव को दी.
अविनाश ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और एक्टिवा के सामने के हिस्से को खोलकर देखा तो उसमें एक नाग कुंडली मारे बैठा हुआ दिखा. इस कार्य में दक्ष अविनाश ने न सिर्फ उसे पकड़कर बाहर निकाला बल्कि उसने इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी. मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.
सांप रेस्क्यू टीम के सदस्य अविनाश के मुताबिक यह कोबरा प्रजाति का सर्प है, जिसे अपने देश में नाग के रूप में जाना और पहचाना जाता है. भय की बात यदि छोड़ दें तो लोग इसे देवता की तरह पूजते भी हैं.
आपको बता दें कि काेरबा जिला घने जंगलों वाला हरा-भरा क्षेत्र है और यहां सांप की कई प्रजातियां मौजूद हैं. हाल के दिनों में शहर में ही कई जगहों पर सांप पकड़े गए हैं. इसके अलावा पिछले दिनों एक घर के फर्श को तोड़कर वहां से सांप के ढ़ेरों अंडे निकाले गए थे.


