शेयर करें...
रायपुर– छत्तीसगढ़ में शनिवार को अब तक कुल 385 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। वहीं रायपुर और जगदलपुर में 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 263 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3183 है।
शनिवार शाम तक मिले कोरोना मरीजों में जिला रायपुर से 109, राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18-18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 09, गरियाबंद व कांकेर से 07-07,
नारायणपुर से 05, बीजापुर व जशपुर से 04-04, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 02-02, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 01-01 पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं।
वही देर रात 85 नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि की गई जिसमें से रायपुर से 36, बिलासपुर 09, बेमेतरा 05, दुर्ग 04, राजनांदगांव व बलौदाबाजार 02-02, कोरबा, जांजगीर-चांपा और कोरिया से 01-01 मरीज शामिल है।
3 संक्रमितों की हुई मौत
1) बैजनाथपारा, रायपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष जो कि अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, उन्हें 7 अगस्त को एम्स भर्ती कराया गया था। इनकी कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई थी, इलाज के दौरान मौत हो गई।
2) ग्राम कोटलापार लोहाडीगुड़ा बस्तर निवासी 25 वर्षीय पुरूष जिसे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में 7 अगस्त को भर्ती किया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
3) ब्राम्हणपारा, पंचपत चौक, रायपुर निवासी 49 वर्षीय पुरुष को जो बुखार और ब्रेथलेसनेस की दशा में 08.08.2020 को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, मूलतः डियाबिटिस कीटोएसिडोसिस तथा कोविड न्यूमोनिया होने की वजह से 08.08.2020 को रात 7:20 में मौत हो गई।
रायगढ़ जिले में मिले 19 नए पॉजिटिव…
रायगढ़ जिले में आज शाम तक केवल 06 कोरोना मरीज सामने आए थे तो वही देर रात जिले में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ तहसील के छोटे खैरा गांव में कोरोना ने बड़ा भयानक विस्फोट करते हुए आज 15 लोगों को एक साथ संक्रमित किया है। बता दें कि छोटे खैरा से 03 मरीजों की पहचान दोपहर में हुई थी तो वहीं अभी 12 नए मरीजों की पहचान हुई। वही पूरे गांव में एक साथ 15 मरीज मिलने से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में सारंगढ़ थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत स्थित छोटे खैरा गांव में आज की स्थिति में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव एक साथ सामने आये हैं। पूरे गांव को कन्टेंटमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। इन सभी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है । सभी मरीजों के संपर्क में आये लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार करते हुए सभी को क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। सभी मरीजों को रायगढ़ कोविड-19 हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है।
इसके अलावा 01 मरीज हरी पेट्रोल पंप छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र से मिला है इसकी उम्र 65 वर्ष है। यह व्यक्ति उत्तरप्रदेश से आया था। 01 कोरोना मरीज पार्क सिटी कॉलोनी, कबीर चौक से है जो एक 63 वर्ष महिला है। ये आंध्रप्रदेश से वापस आई थी। 01 मरीज कोतरा रोड बाय पास के फ्रेंड्सकॉलोनी से है जो उड़ीसा से आयी थी। 01 मरीज धरमजयगढ़ के सिविल लाइन से है जो पूर्व में मिले संक्रमित परिवार के संपर्क में आने से कोरोना से ग्रसित हुआ है।


