कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किशोरी से सफाई कर्मी ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी स्थित रावाभाठा स्थित गायत्री अस्पताल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मचारी द्वारा अश्लील हरकत करने की शर्मनाक हरकत सामने आई है. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ और 6 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Join WhatsApp Group Click Here

इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. राजधानी रायपुर के खमतराई के रावाभाठा स्थित गायत्री अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया है. पीड़ित बच्ची की माने तो वह बाथरूम में नहाने गई तो कर्मचारी भी पीछे से बाल्टी भरने के बहाने आया और अनुचित हरकत की. इस पर वो बाहर निकलकर खड़ी हो गई.

वही बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची के बेड के पास ही कर्मचारी घूमता रहता था. बच्ची को बाहर घुमाने के बहाने भी अश्लील हरकत करता था. फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्त में आए सफाईकर्मी से पूछताछ की जा रही है.

Scroll to Top