थानेदार के घर घुसा सांप, पकड़कर किया जंगल के हवाले..

शेयर करें...

जशपुर/ पुलिस वालों को अपराधियों को पकड़ते तो आपने देखा सुना होगा, लेकिन जिले के पत्थलगांव टीआई ने घर में घुसे सांप को बड़ी निडरता से पकड़ा, फिर उसे जंगल में छोड़ दिया.

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ का नागलोक कहे जाने वाले जशपुर जिले के पत्थलगांव थाने में संतलाल आयाम थाना प्रभारी हैं, रोज की तरह जब बुधवार को वे अपने घर खाना खाने पहुंचे, तो कमरे के कच्चे छज्जा में सांप को चलते देखा। सांप को देखकर पहले दरोगा जी थोड़ा सहम गए, फिर उन्होंने हिम्मत कर अपने घर में बेधड़क घुसने वाले इस आरोपी को पकड़ने का फैसला किया. दरोगा ने सांप को पकड़ा, और फिर उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया.

Scroll to Top