शेयर करें...
बिलासपुर/ उभरते हुए युवा नेता उमंग राठौर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड. (SECL) सहारा ग्रुप के इंद्रा विहार कालोनी स्थित कुशल पार्क में आज पौधरोपण किया. बिलासपुर के इन्द्रविहार कालोनी में रहने वाले में उमंग ने पौधारोपड़ को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपड़ कर सभी से आग्रह किया की पर्यावरण को बचने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाये.
यहां यह बताना लाजमी होगा कि युवा नेता उमंग राठौर द्वारा किया गया यह पौधा रोपण का पुनीत कार्य सराहनीय है क्योंकि इस पहल से युवाओं में प्रकृति के प्रति आकर्षित होंगे और आगे भी इस तरह के आयोजन कर पौधा रोपण करने के लिए संकल्पित होंगे. जिससे हम प्राकृति की सुरक्षा करने में सहभागी होंगे.
वही इस अवसर पर प्रितेश सिंह राठौर ,आदित्य सिंह ठाकुर, अंकित सिंह ठाकुर ,ज़ियाउल हुसैन,आकाश राठौर,अर्पित राठौर,अमरजीत सिंह सैनी,हिमांशु कौशिक,यशराज सिंह ,हर्ष चौहान, सारांश सिंह,सिद्धारत पांडेय , कान्हा तिवारी एवं उनके अन्य साथी उपस्थित रहे.




You must be logged in to post a comment.