शेयर करें...
सारंगढ़–बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा इस सप्ताह मंगलवार के स्थान पर बुधवार, 25 नवंबर को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश देंगी।
Join WhatsApp Group
Click Here
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवर्तित दिवस का ध्यान रखते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।



