सरसींवा पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई में 35 लीटर महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// अवैध महुआ शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ सरसींवा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हाथ भट्ठी से निर्मित कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी दीपिका मिंज के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो आरोपी पकड़े गए

पहली कार्रवाई 19 नवंबर को की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर हरे रंग की बोरी में महुआ शराब लेकर गाडापाली से तेंदुभाठा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान संजय रात्रे और बृज कुर्रे के कब्जे से 100 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 18 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसकी कीमत 3,600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये है, जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घर की बाड़ी में बिक्री के लिए रखी थी शराब

दूसरी कार्रवाई 20 नवंबर को ग्राम घरजरा में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राधाबाई साहू के घर की बाड़ी में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैले से 85 पाउच में भरी कुल 17 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 3,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया।

दोनों मामलों में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संजय रात्रे, पिता समारू रात्रे, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेंदुभाठा, थाना सरसींवा।
  2. बृज कुर्रे, पिता मनीराम कुर्रे, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेंदुभाठा, थाना सरसींवा।
  3. राधाबाई साहू, पति चैतराम साहू, उम्र 51 वर्ष, निवासी घरजरा, थाना सरसींवा।

जब्त सामग्री: कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, कीमत 7,000 रुपये और एक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, कीमत 15,000 रुपये।

Scroll to Top